![]() |
दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार (फाइल फोटो) |
मुम्बई। लंबे समय से चल रही बीमारी के बाद आज शुक्रवार (4 अप्रैल) की सुबह अभिनेता निर्देशक मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के साथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री ने एक सच्चे दिग्गज को खो दिया। देशभक्ति से भरी भूमिकाओं के लिए प्यार से 'भारत कुमार' के नाम से जाने जाने वाले मनोज कुमार का मुंबई में निधन हुआ। उन्होंने सुबह करीब 3:30 बजे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
अस्पताल की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार उनकी मृत्यु दिल से जुड़ी समस्याओं के कारण हुई।
Post A Comment: