ग़ाज़ियाबाद : दिनेश जमदग्नि। बृहस्पतिवार 10 अप्रैल को भारतीय योग संस्थान द्वारा नेहरू नगर बांके बिहारी मंदिर के पार्क में 59वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें दिल्ली प्रांत 2 के प्रधान योगेश शर्मा व संगठन मंत्री रेखा जोशी उपस्थित रहे तथा मुख्य अतिथि केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य वेद राठी के साथ मंच साझा किया गया। 

आज की साधना पूर्ण रूप से वेद राठी के मार्गदर्शन में हुई। बहुत ही सरल ढंग से समझाते हुए साधना करवाई गई। प्रत्येक आसन में रुकने का महत्व और लाभ अति सरल शब्दों में समझाया गया। लगभग 500 साधकों ने साधना का लाभ उठाया। 'योग करे निरोग' के अंतर्गत हड्डी रोगों पर वार्ता की गई। हड्डी रोग क्यों होते हैं व इन्हें करते हुए तथा आहार पर ध्यान देते हुए कैसे ठीक किया जा सकता है, यह बताया गया। 

कार्टिलेज और लिगामेंट की परेशानी के कारण हड्डी रोग होते हैं। रोग होने का मुख्य कारण आलसी जीवन और असंतुलित आहार है। योग के साथ-साथ कर्म योग व निष्काम सेवा का महत्व भी बताया गया। किस तरह से हम छोटी-छोटी क्रियाओं द्वारा व हल्के-फुल्के आसनों द्वारा अपने बड़े-बड़े रोगों को ठीक कर सकते हैं, समझाया गया। 

सूर्य चक्र के साथ आहार लेना चाहिए। दोनों संधि काल के आसपास हमें आहार ग्रहण करना चाहिए। उससे हमारा पाचन अच्छा बनेगा और लगभग 100 रोगों से हमारा बचाव होगा। ऋतु क्रिया चक्र को भी समझाया गया। ऋतुओं में से प्रत्येक ऋतु का काल लगभग दो महीने होता है। ऋतु के अनुसार ही हमें खान-पान में बदलाव करना चाहिए। अपनी वृत्तियों को बदलकर हम स्वस्थ व निरोगी रह सकते हैं। आज के पूरे प्रोग्राम का संदेश 'योग करें रोज करें फिर मौज करेंʼ सभी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। 

नेहरू नगर की जिला प्रधान अलका बाटला का प्रबंधन व टीम वर्क अति उत्तम रहा। गाजियाबाद के सभी भारतीय योग संस्थान के अधिकारी प्रोग्राम में उपस्थित रहे। संगठन मंत्री सुरेश गुप्ता, शिक्षा चौधरी, सरला सागर, शारदा चौहान, बानी शर्मा, अनीता शर्मा, अंजू गुप्ता, अंजू अग्रवाल, पिंकी, पूनम, इंद्रजीत, रंजिका, सुधा शर्मा, रागिनी, विजयलक्ष्मी, रंजन सेंगर व मीडिया प्रभारी शालिनी दत्त शर्मा उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment: