ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। भाजपा इंदिरापुरम मंडल में चल रहे सदस्यता अभियान ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। मंडल अध्यक्ष हरमीत बक्शी के नेतृत्व में इंदिरापुरम के विभिन्न क्षेत्रों में सदस्यता अभियान कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान पूरे जोश और समर्पण के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा है।

सोमवार 7 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों पर सदस्यता अभियान के कैंप लगाए गए। जिनमें मकनपुर, शिप्रा रिवेरा, मंगल बाजार चौक, शिप्रा सनसिटी, जयपुरिया प्लाजा मार्केट, नीति खंड-2, काला पत्थर रोड और मकनपुर मेन मार्केट प्रमुख रहे। इन कैंपों में स्थानीय नागरिकों का उत्साहजनक समर्थन प्राप्त हुआ, जिससे अभियान को बल मिला।

इंदिरापुरम मंडल अध्यक्ष हरमीत बक्शी स्वयं कैंपों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उनके साथ मंडल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अभियान में जुटे हुए हैं। इन पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष जयश्री सिन्हा, मंडल मंत्री देवदत्त पाल, मंडल मंत्री प्रवीण वर्मा, मंडल मंत्री पुष्पेंद्र त्यागी, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष लवीश त्यागी, मंडल आईटी संयोजक प्रयाम सक्सेना, मंडल सोशल मीडिया संयोजक धीरज शर्मा, मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सतीश कसाना, मंडल मंत्री अजय शर्मा तथा अन्य पूर्व और वर्तमान पदाधिकारी शामिल हैं।

पूरे इंदिरापुरम मंडल में इस अभियान की सफलता से भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है और पूरे ग़ाज़ियाबाद में इंदिरापुरम मंडल को प्रथम स्थान पर रखने का संकल्प यहां के सभी कार्यकर्ताओं ने ले रखा है।



Share To:

Post A Comment: