ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। 2 सितम्बर 2024 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में नरेन्द्र मोदी को भाजपा का सदस्य बनाकर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान -2024 संगठन पर्व का प्रारम्भ केंद्रीय कार्यलय से हुआ था। उत्तरप्रदेश में भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में 3 सितम्बर से ये अभियान प्रारम्भ हुआ। उसी क्रम में ग़ाज़ियाबाद महानगर में पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया के नेतृत्व में और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में 05 सितम्बर 2024 से इस अभियान की औपचारिक शुरुआत हुई।

भारतीय जनता पार्टी ग़ाज़ियाबाद महानगर की तीनों विधानसभा में सदस्यता अभियान बहुत अच्छी गति से चल रहा है। ग़ाज़ियाबाद विधानसभा प्रदेश की 403 विधानसभा में प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान पर बनी हुई है। गाजियाबाद महानगर को प्रदेश नेतृत्व द्वारा तीन लाख का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसको महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में 20 मण्डल, 356 शक्तिकेंद्र और 2145 बूथों पर पूर्ण किया गया।

गाजियाबाद महानगर के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेतागण, संगठन के सभी 20 मण्डल अध्यक्ष, प्रभारी, सभी मोर्चो के अध्यक्ष, महानगर पदाधिकारीगण, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभाग के संयोजक एवं सह संयोजक ने पूरी मेहनत और तन्मयता के साथ सदस्यता अभियान में लगकर कार्य को गति देने का काम किया।

भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद द्वारा 232000 ऑनलाइन के माध्यम से और 156000 ऑफलाइन (केवल मिस्ड कॉल और ऑफलाइन फार्म के माध्यम से) सदस्य बनाये गए हैं। अभी तक भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद द्वारा 378000 सदस्य बन चुके हैं। 

द्वितीय चरण की सदस्यता 01 अक्टूबर 2024 से प्रारम्भ हुई है और 15 अक्टूबर 2024 तक चलेगी।



Share To:

Post A Comment: