ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। रविवार 29 सितंबर को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ग़ाज़ियाबाद व इनर व्हील क्लब ग़ाज़ियाबाद ग्रेटर के संयुक्त तत्वावधान में ग़ाज़ियाबाद के दुहाई में स्थित आवासीय वृद्ध आश्रम में सभी वृद्धजनों का अंग वस्त्र ओढ़ा कर, महिला वृद्धजनों को विशेष रूप से साड़ी भी भेंट की गई तथा सस्नेह अल्पाहार भेंट करके अभिनंदन किया गया।

सभी वृद्धजनों को एहसास दिलाया कि वो अपने आप को अकेला ना समझें। हम, प्रशासन व सरकार सब उनकी चिंता करते हैं। उन्हीं के बारे में सोचते हैं। सभी बुजुर्गों का सम्मान चाहते हैं, इसीलिए सरकार ने बुजुर्गों के लिए बहुत सारी लाभकारी योजनाएं शुरू की हैं।

ठीक है वृद्ध आश्रम में जो वृद्धजन रह रहे हैं, अपने परिवार से तिरस्कृत होकर यहां रह रहे हैं। लेकिन वृद्धजनों के लिए कोई एक दिन निश्चित नहीं हो सकता, किसी एक दिन बुजुर्ग दिवस नहीं मना सकते। हम भारतीय परिवेश में पले-बढ़े हैं। भारतीय संस्कृति को जानते हैं पहचानते हैं। इसलिए हमारे लिए तो हर रोज, हर दिन ही बुजुर्ग दिवस है व बुजुर्गों का सम्मान दिवस है। 

आज इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रेडक्रॉस सभापति सुभाष गुप्ता, संजय अग्रवाल, एमसी गौड़, राकेश गुप्ता के साथ महत्वपूर्ण भूमिका में इनर व्हील क्लब ग़ाज़ियाबाद ग्रेटर की अध्यक्ष सुषमा गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, संध्या त्यागी, सुधा त्यागी तथा प्रीति जैन का विशेष सहयोग रहा।

आज सभी वृद्धजनों के लिए आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर के सहयोगियों का भी अभिनंदन किया गया।

इनर व्हील क्लब ग़ाज़ियाबाद ग्रेटर द्वारा वृद्ध आश्रम की संचालिका इंदु जी को आश्वस्त किया गया कि भविष्य में भी वृद्धजनों के लिए जो भी सहयोग हमसे बन पड़ेगा, हम उसके लिए सदैव तत्पर रहेंगे।



Share To:

Post A Comment: