ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। शुक्रवार 6 सितंबर को जीडीए और नगरनिगम की महत्वपूर्ण बैठक में इंदिरापुरम को नगर निगम में शामिल करने का निर्णय अंततः ले लिया गया। स्थानीय पार्षदों, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और महापौर सुनीता दयाल के निरंतर प्रयासों और संघर्षों के परिणामस्वरूप यह संभव हो पाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल प्रभाव से इंदिरापुरम को नगर निगम में हस्तांतरित करने का निर्देश दिया। 

इस निर्णय से इंदिरापुरम की जनता को नगर निगम की सुविधाओं और सेवाओं का लाभ मिलेगा, जो उन्हें अब तक नहीं मिल पाया। यह कदम क्षेत्र की आधारभूत संरचना को और मजबूत करेगा, जिससे जनता की जीवनशैली में सुधार आएगा।

भाजपा संगठन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की इस सफल साझेदारी ने जनता को यह संदेश दिया है कि जब एकजुट होकर काम किया जाता है, तो कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान संभव है। 

इस अवसर पर इंदिरापुरम के पार्षदों ने ग़ाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन, नगर निगम के आयुक्त तथा ग़ाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण के सेक्रेटरी राजेश सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में, इंदिरापुरम के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।



Share To:

Post A Comment: