ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। भाजपा इंदिरापुरम मण्डल में लगातार सदस्यता अभियान जारी है। इंदिरापुरम मण्डल में इस अभियान का नेतृत्व मण्डल प्रभारी कामेश्वर त्यागी और मण्डल अध्यक्ष हरमीत बक्शी कर रहे हैं। मण्डल के सभी पार्षद, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ इस अभियान में भाग ले रहे हैं।

सदस्यता अभियान के अंतर्गत मण्डल के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। जहाँ पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्रवासियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवा रहे हैं। 

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष हरमीत बक्शी ने बताया कि यह अभियान पूरे इंदिरापुरम मण्डल में निरंतर जारी रहेगा और इसमें क्षेत्र के निवासियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इंदिरापुरम मण्डल इस अभियान में ग़ाज़ियाबाद महानगर में उल्लेखनीय योगदान देते हुए एक कीर्तिमान स्थापित करेगा।

मण्डल प्रभारी कामेश्वर त्यागी ने बताया कि भाजपा के इस सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। ताकि पार्टी की विचारधारा और नीतियों का प्रचार-प्रसार हो सके। इस अभियान से पार्टी का जनसंपर्क और भी सशक्त होगा। जिससे आम जनमानस में पार्टी के प्रति उत्साह और समर्थन बढ़ेगा।



Share To:

Post A Comment: