ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। राष्ट्रीय व्यापार मंडल जिला इकाई के द्वारा 28 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के स्थापना दिवस के अवसर पे शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन कवि नगर स्थित लायंस क्लब में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निरंजन अखाड़े के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 कैलाशानंद गिरि जी महाराज उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल की एक टीम ने दिल्ली के लोधी होटल में उनसे भेंट कर कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र के साथ महाराज कैलाशानंद गिरि जी से मिलकर उनको कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आने का निमंत्रण पत्र ससम्मान दिया। सरल स्वभाव के धनी महाज्ञानी कैलाशानंद गिरि महाराज ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि मैं इस कार्यक्रम में शहर के व्यापारी भाइयों के साथ अवश्य उपस्थित रहूंगा। क्योंकि कर्म और धर्म के मार्ग मानव कल्याण की नैसर्गिक भावना को मन में बसाकर व्यापारी वर्ग अर्थव्यवस्था में अपनी मुख्य भूमिका निभाकर विकसित भारत की महत्त्वपूर्ण कड़ी बनने का कार्य करता है। सरकार को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से अपना अभूतपूर्व सहयोग अग्रणी होकर देता है। 

महाराज जी के द्वारा निमंत्रण स्वीकार करने पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष के . के. शर्मा, संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप चौधरी, मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल, जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, राजीव अग्रवाल एवं रघुनंदन भारद्वाज, योगेन्द्र शर्मा आदि ने महाराज जी का आभार प्रकट किया और आशीर्वाद लिया।



Share To:

Post A Comment: