ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। संस्कार भारती की दो दिवसीय प्रांतीय साधारण सभा 7 व 8 सितंबर को शुक्रताल में संपन्न हुई।

संस्कार भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक अनुसांघिक एवं कला जगत में काम करने वाला वैचारिक संगठन है। यह कला एवं साहित्य का अखिल भारतीय संगठन है। कला जगत का संगठन होने के कारण इसका कार्य क्षेत्र बहुत विशाल है।

संस्कार भारती का गठन 1981 में लखनऊ में हुआ था। संस्कार भारती देश की प्राचीन कला / विधाओं को जीवन्त बनाए रखने के साथ-साथ इन विधा / कलाओं के माध्यम से भारतीय समाज में व्याप्त विकृतियों को दूर कर भारतीय  संस्कृति - संस्कार - सभ्यता - साहित्य को - समाज में पुनः स्थापित करने हेतु प्रयासरत है।  

वर्तमान वर्ष, संगठन के पुनर्गठन का वर्ष है। इसी संदर्भ में संस्कार भारती मेरठ प्रान्त की दो दिवसीय प्रांतीय साधारण सभा शुक्रताल तीर्थ जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित हुई।

इस सभा में केन्द्रीय अधिकारी बांके लाल गौड़ - सदस्य अखिल भारतीय, विजय कुमार क्षेत्र संगठन मंत्री एवं देवेन्द्र रावत क्षेत्र प्रमुख पश्चिमी उत्तरप्रदेश उपस्थित रहे। केन्द्रीयअधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों में मार्गदर्शन दिया गया। तत्पश्चात चयन/ मनोनयन की प्रक्रिया सम्पन्न की गई।

मेरठ प्रान्त के लिये केन्द्रीय अधिकारियों द्वारा निम्न लिखित दायित्वों की घोषणा की गई: -

प्रांतीय अध्यक्ष -प्रो० वागीश दिनकर

प्रांतीय महामंत्री - इन्द्र पाल शर्मा 

प्रान्तीय कोषाध्यक्ष - प्रेम प्रकाश अरोरा 

तत्पश्चात प्रांत की जिला/ महानगर की इकाइयों के लिये दायित्वों की घोषणा नव चयनित प्रान्तीय अध्यक्ष प्रो० वागीश दिनकर द्वारा की गई तथा इकाईयों के इन दायित्वधारियों का सम्मान प्रान्तीय महामंत्री इन्द्रपाल शर्मा द्वारा किया गया। महानगर इकाई के दायित्व निम्न दर्शित हैं: -

महानगर ग़ाज़ियाबाद:

अध्यक्ष - हरिओम शर्मा 

कार्यकारी अध्यक्ष - अतुल प्रकाश भटनागर

महामंत्री - हेमन्त वाजपेई

सह महामंत्री - आलोक कुमार

कोषाध्यक्ष - यतीश चन्द कश्यप

सह कोषाध्यक्ष - ओमकार शर्मा



Share To:

Post A Comment: