ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। पुराना बस अड्डा से चौधरी मोड़ तक बैटरी रिक्शा पर जो प्रतिबंध लगाया हुआ था। उसके हटने के बाद बैटरी रिक्शा वालों ने महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी और कांग्रेस नेता नसीम खान  का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए धन्यवाद किया। 

सभी बैटरी रिक्शा वाले चौधरी मोड़ के इस प्रतिबंध के हटने से बहुत खुश थे। सभी ने कहा की हमारी लड़ाई और हमारी आवाज सबसे पहले कांग्रेस नेता नसीम खान ने पुराना बस अड्डे पुल के नीचे से खड़े होकर उठाई। उसके बाद महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी ने साथ आकर हम गरीबों का साथ देने का काम किया।

विजय चौधरी और नसीम खान ने संयुक्त रूप से कहा कि अभी प्रतिबंध चौधरी मोड़ वाला हटा है। हम लोग आधी लड़ाई जीते हैं, न्यायालय रोड की लड़ाई अभी बाकी है।

नसीम खान और विजय चौधरी ने कहा कि हमारे द्वारा मुद्दा उठाया जाने के बाद पूरी भाजपा बैकफुट पर आ गई है। इस बात का अफसोस है कि जीते हुए विधायक और सांसद इस मुद्दे पर  घरों में बैठे रहे। भाजपा महानगर अध्यक्ष नही बल्कि विधायक और सांसदों को अधिकारियों से मिलना चाहिए था।

कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि हम कल जिलाधिकारी से मिलने जा रहे है। बाकी के प्रतिबंध के विषय में भी बात करेंगे।

इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल यादव (कार्यकारी), एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सलमान मंसूरी, पूर्व महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव , साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष साहिल अब्बासी, राजकुमार शर्मा, महानगर अध्यक्ष शादाब अब्बासी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव इमरान मलिक, जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई कादर खान, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्ण गौतम, मनोज प्रजापति आदि उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: