ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। इंदिरापुरम वार्ड 79 न्यायखंड में मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने न्याय खंड एक पार्षद कार्यालय पर केक काटा और मिठाइयां बांटी। 

यहां पर प्रधानमंत्री मोदी के चित्र पर उनको बधाइयां दी गईं और केक भी खिलाया गया। उसके बाद आपस में सभी ने एक दूसरे को केक खिलाया। 

इस कार्यक्रम में पार्षद हरीश कराकोटी के अलावा भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री अनिल कटारिया, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सतीश कसाना और साथ में वार्ड 79 के बूथ अध्यक्ष परेश्वर जुयाल, हरपाल सिंह बुटोला , हरसिंह मेहता, दिनेश जुयाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, पूरन सिंह बिष्ट के अलावा कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। 

पार्षद हरीश कराकोटी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। इसी परिप्रेक्ष्य में सोमवार सुबह अभयखंड तीन तिरंगा चौक पर सफाई अभियान की शुरुआत भी की गई। जिसमें पार्षद के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। ये अभियान लगातार चलेगा।



Share To:

Post A Comment: