ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। भाजपा इंदिरापुरम मण्डल में "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक द ग्रैंड पैलेस होटल के बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई। 

इस बैठक में भाजपा इंदिरापुरम मण्डल प्रभारी कामेश्वर त्यागी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरमीत बक्शी ने बताया कि 11 अगस्त को एक बाइक रैली आयोजित की जाएगी। जिसका उद्देश्य सभी नागरिकों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना होगा। साथ ही 12 अगस्त को इंदिरापुरम में महापुरुषों की मूर्तियों के लिए स्वच्छता अभियान और माल्यार्पण किया जाएगा। जबकि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। 

इस महत्वपूर्ण बैठक में मण्डल महामंत्री देवाशीष दत्ता एवं अनिल कटारिया, पार्षद संजय सिंह, डॉ अनिल तोमर, धीरज अग्रवाल, हरीश कराकोटी, राधेश्याम त्यागी, अनुज त्यागी, पूर्व पार्षद अभिनव जैन, मीना भंडारी, कपिल त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अश्वनी तिवारी एवं नवनीत मित्तल, मण्डल पदाधिकारी विनोद त्यागी, देवदत्त पॉल, जयश्री सिन्हा, सतीश शर्मा, प्रयाम सक्सैना, धीरज शर्मा, कविता शर्मा, अजय शर्मा, अमित शर्मा, राजेन्द्र पाठक, पुष्पिंदर त्यागी, प्रवीण वर्मा, अमरदीप त्यागी, बलदेव भंडारी, चंदन सिंह गोसाई, सतीश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष विन्दा चावरे, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सतीश कसाना, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष लवनीश त्यागी, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुनीता नागपाल, बिमला रावत, सुनीता ध्यानी, नेहा जैन, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील दत्त शर्मा, वैभव पाराशर, मनवीर पर्चा, सुनील शर्मा मास्टर, पिंटू तोमर, सलेक त्यागी, उमाशंकर तोमर, संजीव शर्मा, गोपाल शर्मा, आशीष पांडे, साकेत जैन, नीता राय, पुष्पलता सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Share To:

Post A Comment: