ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। शनिवार 3 अगस्त को वरिष्ठ समाजसेवी विनोद कुमार त्यागी को भारतीय जनता पार्टी इंदिरापुरम मंडल में उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल इंदिरापुरम कार्यालय पर विनोद त्यागी को पगड़ी पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल इंदिरापुरम  के अध्यक्ष संजीव तेवतिया ने कहा कि विनोद त्यागी जिस तरह से समाज सेवा करते हैं और राष्ट्रीय व्यापार मंडल में भी उनकी एक अहम भूमिका है। भारतीय जनता पार्टी इंदिरापुरम मंडल में नियुक्त किए जाने से संगठन को मज़बूती मिलेगी ओर एक पुराने कार्यकर्ता के अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा और ऊंचाइयां मिलेंगी। 

इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल इंदिरापुरम के अध्यक्ष संजीव तेवतिया, कार्यकारिणी अध्यक्ष सचिन त्यागी, उपाध्यक्ष संजय त्यागी, कोषाध्यक्ष हरिशंकर मदान, सचिव नवीन त्यागी, अनूप शर्मा, प्रचार मंत्री हितेश राजवंशी, सत्यदेव शर्मा, मोहित त्यागी एवं शुभम त्यागी आदि उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: