ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। रविवार 11 अगस्त को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जन चेतना जागृत करने के लिए इंदिरापुरम से लेकर रामलीला मैदान घंटाघर गाजियाबाद तक, मंडल प्रभारी कामेश्वर त्यागी और मंडल अध्यक्ष हरमीत बक्शी के नेतृत्व में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। इंदिरापुरम के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए यह रैली रामलीला मैदान पहुंची, जहां पर भाजपा महानगर टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस रैली का उद्देश्य क्षेत्र के निवासियों को प्रेरित करना है ताकि वे अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति गर्व अनुभव करें। 

इस रैली में मंडल अध्यक्ष हरमीत बक्शी, पार्षद धीरज अग्रवाल, संजय सिंह, मंडल महामंत्री देवाशीष दत्ता, अनिल कटारिया, मंडल पदाधिकारी सतीश कसाना, विंदा चावरे, प्रवीण वर्मा, प्रयाम सक्सेना, धीरज शर्मा, अजय शर्मा, देवदत्त पाल, लवनिश त्यागी, मास्टर सुनील शर्मा, सागर रावत, दिनेश गोला, सुनील कुमार, सतबीर शर्मा, प्रदीप गुप्ता, संदीप पांडे, रोहित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।



Share To:

Post A Comment: