ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह शनिवार 10 अगस्त को गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने यहां पर शहर विधानसभा में होने वाले उप चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में चली। जिसमें शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल प्रभारी, महानगर की पूरी टीम, पार्षद और क्षेत्र व प्रदेश संगठन के गाजियाबाद में निवास करने वाले पदाधिकारी, सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधिगण इस बैठक में शामिल रहे। 

बैठक में मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, क्षेत्रीय प्रभारी प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, स्वतन्त्र प्रभार मंत्री नरेन्द्र कश्यप, मंत्री कपिल अग्रवाल, मंत्री बृजेश सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, एमएलसी दिनेश गोयल, महापौर सुनीता दयाल, विधायक अजीत पाल त्यागी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा आदि मंचासीन रहे। 

बैठक का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने संगठन के लोगों को अपने संगठन के मूल सिद्धांत बूथ जीता चुनाव जीता को आधार बनाकर अपने चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा भाजपा का असली समर्पित कार्यकर्त्ता वही  होता है जो बिना पार्टी का निर्देश मिले ही अपने प्रत्याशी कमल के फूल की जीत के लिए सब कुछ छोड़कर अपने बूथ पर दमदार जीत के लिए जुट जाता है। ऐसे ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हमें संजोकर रखना है। क्योंकि कार्यकर्ता ही हमारी जीत का मूल आधार है। 

बैठक में अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने कहा अभी हाल ही के लोकसभा चुनाव में पश्चिम उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने अपनी परिश्रम की पराकाष्ठा का परिचय देते हुए अपने क्षेत्र में कमल खिलाने का काम किया है। भाजपा कार्यकर्ता जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवादी सोच के साथ चुनाव में उतरता है। पार्टी सदैव अपने कार्यकर्ताओं की ऋणी रहकर सर्व जन कल्याण के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने के लिए दृढ़ संकल्पित है। 

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रथम सत्र की बैठक के उपरान्त दूसरे सत्र की बैठक में वार्ड प्रवासी, पार्टी के वरिष्ठ चेहरों के साथ भी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा वार्ता की तथा स्थिति का जायजा लिया। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने प्रदेश संगठन महामंत्री व वरिष्ठ नेतृत्व का बैठक में आगमन पर आभार जताते हुए महानगर संगठन द्वारा चुनाव निमित्त सभी तैयारियां विस्तृत रूप से जानकारी दी और पार्टी की शानदार जीत के लिए आश्वस्त कराया। उन्होंने रविवार को होने वाली शहर विधानसभा की शानदार तिंरगा यात्रा की जानकारी भी दी। प्रदेश संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय प्रभारी महानगर अध्यक्ष ने शहर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष को तिरंगा यात्रा के लिए तिंरगा ध्वज वितरित किए।

बैठक में संचालन कार्यक्रम संयोजक महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने किया। इनके सहयोगी के रूप में सह संयोजक सुनील यादव भी उपस्थित रहे। 

बैठक में पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व विधायक प्रशान्त चौधरी, कृष्ण वीर सिरोही, पूर्व अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, महेश अग्रवाल, अशोक मोंगा, अनिल स्वामी, विजय मोहन, पवन गोयल, डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, राजेश्वर प्रसाद, संजय कश्यप, राजेंद्र त्यागी, राजीव त्यागी, सुरेश कश्यप, अजय शर्मा, मयंक गोयल, सरदार एसपी सिंह, हातम सिंह नागर, चमन चौहान, भानू सिसौदिया, कामेश्वर त्यागी, प्रदीप चौहान, रनिता सिंह, पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी, सुशील गौतम, बॉबी त्यागी, संदीप त्यागी, संजय कांत शर्मा, कुलदीप त्यागी, धीरज शर्मा, सचिन डेढ़ा, पंकज भारद्वाज, हिमांशू मित्तल, प्रदीप चौधरी, संजीव चौधरी, मोनिका पंडिता, ऋचा भदौरिया, उदिता त्यागी, रेनू चंदेला, पूनम सिंह, प्रवीण भाटी, प्रियंका पांडे, शीतल चौधरी, लवली कौर, किरन सिंह, सुमन सिंह, संजय सिंह, अमित त्यागी, ओम राजपूत, तरुण शर्मा, मंडल अध्यक्ष दयानंद बंसल, देवेन्द्र त्रिपाठी, महिम गुप्ता, सुधीर शर्मा, सतेन्द्र चौधरी, मोनू त्यागी, ओपी अग्रवाल, राजीव शर्मा, उदित मोहन, धर्मेंद्र कुमार, गौरव चोपड़ा, अभिनव जैन, सुनील प्रताप सिंह, वर्षा हजेला, राजकुमार नागर, जमालू भाई, राजीव अग्रवाल, अभिषेक चौधरी, प्रतीक माथुर आदि मौजूद रहे।



Share To:

Post A Comment: