हाथरस : बृजेश कुमार। सोमवार 8 जुलाई को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की प्रदेश अध्यक्ष, उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर रेड क्रॉस गाजियाबाद की एक टीम हाथरस की भगदड़ में घायल पीड़ितों का कुशलक्षेम पूछने के लिए बागला अस्पताल हाथरस पहुँची। 

यहाँ पहुंच क़र रेड क्रॉस की टीम ने सभी पीड़ितों को फल, बिस्किट व ग्लूकोज आदि वितरित किया। 

रेड क्रॉस ग़ाज़ियाबाद के सभापति डॉ सुभाष गुप्ता ने बताया कि रेड क्रॉस की सेवाओं की ना कोई सीमा है, ना कोई बंधन है। हमारा कर्म केवल सेवा है। हम प्रेम के ध्वजवाहक हैं। विश्व शांति ही हमारा उद्देश्य है।

दोपहर बाद रेड क्रॉस गाजियाबाद की टीम में सुभाष गुप्ता, राकेश गुप्ता, विपिन अग्रवाल व प्रमोद यादव आदि ने हाथरस अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ गोपाल दास की अगुवाई में सभी मरीजों का हाल-चाल लिया तथा उनको ढांढस बँधाया। सभी के उच्च स्वास्थ्य की कामना की तथा भविष्य में घर पे ही रहकर ईश्वर का ध्यान करने की सलाह दी। 

जिला हाथरस के टीबी रोग प्रभारी अशफाक भाई से टीबी की पुष्टाहार पोटली के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। वार्डों में मरीजों की व्यस्तता के बावजूद भी सभी चिकित्सकों व सहायकों ने पूरा सहयोग दिया।




Share To:

Post A Comment: