ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। रविवार 28 जुलाई को संस्कार भारती ग़ाज़ियाबाद महानगर का नटराज पूजन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह पूर्व पार्षद संजीव त्यागी के निवास परिसर राजनगर एक्सटेंशन में संपन्न हुआ। 

समारोह के मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग ने उपस्थित होकर संस्कार भारती के पदाधिकारियों के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कारित कर धर्म एवं राष्ट्र प्रेम का भाव जागृत करने का अविरल प्रयास संस्कार भारती करती रही है। शिक्षित विकसित भारत के  निर्माण के लिए ये अंत्यत आवश्यक है।

संस्कार भारती के इस कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से कला के भगवान, भगवान नटराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर संस्कार भारती का ध्येय गीत गाया गया। बालिका पृथा सिंह राणा के द्वारा तांडव नृत्य की प्रस्तुति भी की गई जो अपने आप में अद्भुत था। इसके साथ ही इस अवसर पर अनुराग त्यागी, राजकुमार त्यागी के द्वारा भजन की बहुत मनमोहक और सुंदर प्रस्तुति भी की गई। जिसकी सबने खूब सराहना की। 

कार्यक्रम संयोजक अतुल प्रकाश भटनागर ने संस्कार भारती के उद्देश्य एवं उसकी गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए सबका परिचय एवं स्वागत किया। 

कार्यकर्ता सम्मान के दौरान संस्कार भारती महानगर के पांच सदस्य कवियत्री डॉक्टर निवेदिता शर्मा, डॉक्टर बिंदु ब्राच, नंद किशोर सिंह, निधि भल्ला, अर्जुन पंडित को मंच के द्वारा पुष्प माल, अंग वस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में निधि भल्ला के निर्देशन में बच्चों ने हिन्दू सभ्यता संस्कृति धर्म ज्ञान से संकलित नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति की और समां बांध दिया। 

इस अवसर पर आयोजन में उपस्थित सभी बच्चों को जिन्होंने आज सांस्कृतिक प्रस्तुति दी थी। साथ ही जिन्होंने विश्व योग दिवस के अवसर पर अपनी उत्कृष्ठ प्रस्तुति दी थी। ऐसे 25 बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप संस्कार भारती की ओर से प्रमाण पत्र एवं पारितोषिक भी दिए गए। 

काव्यांजलि द्वारा कला के अध्येता परम गुरु भगवान नटराज को काव्य पाठ कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिसमें ममता सिंह राठौर, ममता मिश्रा, आदि कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं का सस्वर पाठ किया। 

इस अवसर पर मंच पे विराजमान पूर्व महापौर आशु वर्मा ने संस्कार भारती के कार्यकर्ताओं को आज के परिदृश्य में सनातन के प्रति नेगेटिव वातावरण बनाने के कुत्संगित प्रयास करने वालों को असफल करने में संस्कार भारती का दायित्व और बढ़ जाने की बात करते हुए सफल संस्कारित कार्यक्रम आयोजन की सराहना की एवं अपनी शुभकामनाएं दीं।

पूर्व पार्षद एवं संस्कार भारती के सदस्य संजीव त्यागी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा की संस्कार भारती सनातन संस्कृति साहित्य एवं कला के माध्यम से अपने राष्ट्र संस्कृति की पुर्नस्थापना के सतत् प्रयास में लगी हुई है। 

मुख्य वक्ता हरिओम शर्मा, अध्यक्ष वीणा मित्तल, महामंत्री हेमन्त बाजपेई, विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ चन्द्रभानु मि‌श्रा, विभाग संपर्क प्रमुख मनमीत एवं कोषाध्यक्ष यतीश कश्यव ने समारोह में उपस्थित रहकर अपना आशीर्वाद दिया। 

कवि गोपाल गुंजन ने मंच संचालन किया एवं योगाचार्य सतीश शर्मा ने धन्यवाद दिया।  सामुहिक वंदे मातरम् के गान के साथ कार्यक्रम समापन एवं  भोजन प्रसाद किया गया।



Share To:

Post A Comment: