गुजरात : बृजेश कुमार। भ्रष्टाचार निरोधक संगठन (एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन) ने अपने नवें राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह के लिए सूरत शहर के डायमंड होटल में 21 से 24 जुलाई तक राष्ट्रीय सभा का आयोजन किया। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी सिंह और भारत के विभिन्न प्रान्तों से आये केंद्रीय एवं राज्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए। अधिवेशन का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

देखें वीडियो: -

अधिवेशन में दिल्ली प्रदेश के महामंत्री संजय कुमार और दिल्ली उत्तरी जिला के उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने अपने विचारों से युवा पीढ़ी को मनोबल देते हुए एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के उद्देश्यों को राष्ट्रीय स्तर पर उन्नति का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भारत को भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने के लिए एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन बहुत तेजी से काम कर रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई एक महत्वपूर्ण मुहिम है। जो समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

देखें वीडियो: -

इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने अपने विचारों और अनुभवों से भ्रष्टाचार निरोधक संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने पर भी चर्चा की।

इस सभा में विभिन्न प्रान्तों से आये संगठन के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

देखें वीडियो: -

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी सिंह और स्टेचुरी ऑडिटर सीए डॉलीदीप पांड्या, राष्ट्रीय संयोजक प्रह्लाद राय अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री नागेंद्र तिवारी, राजस्थान के महामंत्री सोमेश भालिया, दिल्ली प्रदेश के महामंत्री संजय कुमार और उत्तरी जिला के उपाध्यक्ष अनुज सिंह, उत्तरप्रदेश के महामंत्री प्रेमसागर गौरी, पूर्वांचल के अध्यक्ष जीतेन्द्र दत्त पांडे, महाराज गंज के जिला प्रमुख रत्नेश पांडे, बिहार के छपरा मण्डल अध्यक्ष वृद्धिचंद गुप्ता, विदर्भ प्रदेश महामंत्री सुनील वांडले, राजस्थान के डूंगरपुर जिला प्रमुख खेमचंद खरोती, मऊ उत्तरप्रदेश के जिलाप्रमुख राम आसरे आदि उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: