ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। पूर्व मरीन कमांडो धनवीर सिंह नेगी ने एक डूबते हुए व्यक्ति की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने देखा इंदिरापुरम गौर ग्रीन के सामने नहर में कोई व्यक्ति डूब रहा है। वहाँ पर भीड़ लगी थी। कई लोग तमाशा देख रहे थे। कोई वीडियो बना रहा था। लेकिन नहर में डूबते व्यक्ति को कोई बचा नहीं रहा था। 

धनवीर सिंह नेगी जो की भारतीय सेना नेवी के मरीन कमांडो रहे हैं वहाँ से गुजर रहे थे। उन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर बड़ी नहर के गंदे पानी में छलांग लगा दी। इस दौरान उनका एक हाथ जख्मी हो गया। पर वो डूबते हुए युवक को बचाकर बाहर निकाल लाये। युवक के पिता ने रोते रोते हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद किया।

देखें वीडियो: -

स्थानीय पार्षद हरीश कराकोटी ने पूर्व कमांडो धनवीर सिंह नेगी को उनके घर पर जाकर धन्यवाद किया। हरीश कराकोटी ने कहा कि वो मंत्री सुनील शर्मा और सांसद अतुल गर्ग से कहकर इस साहसिक कार्य के लिए धनवीर सिंह नेगी को आने वाले 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पे सम्मानित करवाएंगे।

धनवीर सिंह नेगी

मो 8800957349




Share To:

Post A Comment: