ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। रविवार 30 अप्रैल को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ वीके सिंह ने गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र के लोनी नगर पालिका के आगामी चुनाव हेतु क्षेत्रवासियों से भाजपा के लिए मतदान करने की अपील की। 

ग़ाज़ियाबाद सांसद ने आज लोनी में कई जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए लोनी नगर पालिका परिषद की भाजपा से चेयरमैन प्रत्याशी पुष्पा सत्यपाल प्रधान, वार्ड संख्या-18 से भाजपा प्रत्याशी टीटू भाटी, वार्ड संख्या-9 से रोहित चौहान, वार्ड संख्या-40 के सतेंद्र शर्मा, भाजपा वार्ड 6 की प्रत्याशी धर्मवती, वार्ड संख्या 19 के प्रत्याशी विकास भाटी, वार्ड संख्या 25 की प्रत्याशी मांगेराम, भाजपा प्रत्याशी वार्ड संख्या 22 से लोकेंद्र कुमार गुप्ता और वार्ड संख्या 42 में सुनीता सोम के समर्थन में क्षेत्रवासियों से वोट करने की अपील की। 

सांसद वीके सिंह ने गाजियाबाद के विकास में भाजपा की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा करते हुए लोनी की जनता से कहा कि भाजपा ही सबसे बेहतर और अच्छा विकल्प है। 

इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल और समस्त क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।



Share To:

Post A Comment: