ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। रविवार 12 मार्च को भाजपा ग़ाज़ियाबाद महानगर का होली मिलन समारोह वार्ड 80 सेक्टर 2 राजेंद्र नगर, गाजियाबाद में धूमधाम से संपन्न हुआ। 

रंग पंचमी के शुभ अवसर पर फूलों एवं चंदन की होली राधा कृष्ण स्वरूप द्वारा सभी क्षेत्रवासियों के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सोमेंद्र तोमर ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में भाईचारे  का संदेश जाता है। जो राष्ट्र को एकजुट रखता है। उन्होंने योगी और मोदी की सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा की प्रदेश में शांति का माहौल है एवं होली मिलन कार्यक्रम से सनातन संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि साहिबाबाद विधानसभा के विधायक सुनील शर्मा ने सनातन धर्म पर चर्चा करते हुए तुलसीकृत रामायण के अध्ययन से चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण की महिमा को वर्णित किया। 

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व में कार्यक्रम के आयोजक भक्ति सिंह महानगर महामंत्री महिला मोर्चा, संदीप पंडित महानगर कार्यकारिणी सदस्य एवं राहुल शर्मा भाजपा नेता को सफल व भव्य कार्यक्रम की बधाइयां प्रेषित की। 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महापौर आशा शर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। 

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता पृथ्वी सिंह कसाना, पंकज भारद्वाज किसान मोर्चा अध्यक्ष, सचिन डेढ़ा महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा, मनोज यादव ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष एवं अनिल कल्याणी अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष, मदन राय लाजपत नगर मंडल अध्यक्ष, ओमपाल चौधरी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, विनय त्यागी, इंदिरा सैनी, शेखर कसाना, अनु चौधरी, विजेंद्र भड़ाना, रामनिवास बंसल, सुमन सती, नीतू प्रकाश, प्रियंका सोलंकी, प्रज्ञा अग्रवाल, आनंद रावत, शत्रुघ्न शर्मा, योगेश शर्मा, रोमेल अग्रवाल, अश्वनी त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment: