ग़ाज़ियाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के गाजियाबाद आगमन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। सोशल मीडिया सहसंयोजक प्रतीक माथुर ने बताया कि इस अवसर पर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रदेश अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया और उनके साथ विवाह समारोह मे जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 

इस अवसर पर महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, राज्य ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, भाजपा प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि एवं सत्येंद्र सिसोदिया, भाजपा नेता बसंत त्यागी, भाजपा युवा नेता राहुल शर्मा, भाजपा युवा नेता श्याम शर्मा, सहसंयोजक सोशल मीडिया प्रतीक माथुर, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा करन शर्मा, समाजसेवी के के मिश्रा, भाजपा युवा नेता नरेंद्र रावत आदि गणमान्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment: