साहिबाबाद। रविवार को आर्य समाज इंदिरापुरम द्वारा न्याय खंड एक में मकर संक्रांति का पर्व यज्ञ भजन प्रवचन के द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया। यज्ञब्रह्मा -विदुषी सुशीला आर्या वेदालंकार एवं स्वेता आर्या रही। यजमान मीरा आर्या, विमला आर्या, अंजू सिंह आर्या, आनंद प्रकाश आर्य रहे। मंच संचालन दिग्विजय सिंह मंत्री ने किया। 

प्रधान प्रदीप आर्य ने सत्संग की महिमा पर एक भजन सुनाया। रविन्द्र कुमार चौहान नीति निर्धारक मंत्री ने मकर संक्रांति के विषय में बहुत अच्छा प्रवचन किया। संरक्षक डॉ वीरपाल विद्यालंकार ने बच्चों के संस्कार में आई गिरावट को किस तरह सुधारा जाए, उस पर अपना प्रवचन दिया। मीरा आर्या प्रधाना महिला प्रकोष्ठ ने आये हुए सभी भक्त जनों का आभार प्रकट किया। ब्रजमोहन आर्य ने पंच तत्व से शरीर बना है इसके विषय में अपने विचार व्यक्त किये।

तत्पश्चात शांति पाठ किया गया। कार्यक्रम के पश्चात ऋषि भंडारा लगाया गया। 

कार्यक्रम में आये भक्त जन कोषाध्यक्ष हर्ष भाटिया, सुशील आर्य गर्ग, राकेश आर्य, जयप्रकाश आर्य, आरपी सिंह, सुखदेव भल्ला, विनोद बत्रा, गोपाल कृष्ण अस्थाना, प्रत्यक्ष आर्य, अखिलेश मुनि, आशीष सक्सेना, अनुभा आर्या, सुशीला आर्या, आभा चौहान, सविता सिंह, सुमन नरूला, मीनाक्षी अस्थाना, नीलम दुआ, शशि प्रभा सराफ, मीना आर्या, अनीता गुप्ता,  विद्या आर्या, शशि मलहन, प्रज्ञा आर्या, आशा रानी सिंगला, प्रीति बहल, जयश्री सिन्हा, सुनीता गुप्ता, अरुणा बंसल, अंशू सिंह आदि रहे।

Share To:

Post A Comment: