ग़ाज़ियाबाद। पाकिस्तान के मंत्री बिलावल भुट्टो की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी पर भारत की जनता में जबरदस्त रोष है। भाजपा के कार्यकर्ताओं में भुट्टो पर गुस्सा अपने चरम पर है। 

शनिवार को कलेक्ट्रेट के सामने भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में बिलावल भुट्टो एवं पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन हुआ तथा बिलावल भुट्टो का पुतला भी फूंका गया। भाजपा के कार्यकर्ता हज़ारों की संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान की तख्तियां हाँथों में लिए कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

इस विरोध प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक मोंगा, विजय मोहन, पूर्व राज्य मंत्री सच्चिदानंद शर्मा, राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल, मयंक गोयल, प्रतीक माथुर, मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव, पिंटू तोमर, सोनिया सरूप, स्वाति चौरसिया, स्वाति चौहान, सलेक चंद त्यागी, प्रमोद तिवारी, अनिल कटारिया, मास्टर सुनील शर्मा, सतीश शर्मा, विशाल झा, कृष्ण त्यागी, अनुज त्यागी आदि हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share To:

Post A Comment: