नोएडा : पुनीत माथुर। कला, साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा को समर्पित भारत सरकार द्वारा मान्यता एनजीओ काव्य कॉर्नर फाउंडेशन का छठवां वार्षिकोत्सव बहुत ही धूमधाम और उल्लास के साथ दिनांक 24 दिसंबर 2022 को महागुन माइवुड्स के सभागार नोएडा में मनाया गया। देश विदेश के प्रतिष्ठित रचनाकार इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने । 

उत्सव में स्मारिका लोकार्पण, संगोष्ठी, सांस्कृति कार्यक्रम के अतिरिक्त वर्ष भर में विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान देने हेतु चनायित सभी प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया गया।

बताते चले कि गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी "जश्न-ए-जुनूँ" के इस साहित्यिक महायज्ञ को सफल बनाने हेतु देश के विभिन्न हिस्सों से 110 से अधिक प्रबुद्ध जनों ने ऑनलाइन कवि सम्मेलन के द्वारा शुभकामना प्रेषण कर आहुति अर्पित की और इन सभी प्रबुद्ध जनों को संस्था द्वारा एकलव्य सम्मान द्वारा अलंकृत किया गया।

मुख्य अथिति के रुप में साहित्य एवं मां हिन्दी के सशक्त हस्ताक्षर, प्रतिष्ठित सुलभ-श्रेष्ठ-साहित्यकार-सम्मान से सम्मानित श्री पंडित सुरेश नीरव जी ने अपनी अर्धांगिनी सुश्री मधु मिश्रा जी के साथ गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को एक नई ऊंचाइयां प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य एवं कला की सशक्त हस्ताक्षर, देश की जानी-मानी वरिष्ठ साहित्यकरा, शिक्षाविद्, कवयित्रि एवं समाजसेवी डॉ दमयंती शर्मा 'दीपा' जी ने की। मंच संचालन संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका डॉ. पूजा सिंह गंगानिया जी के द्वारा की गई । 



दुनियाभर में भारत देश का नाम रोशन करने हेतु श्रीमती इंदु (यादव) भाटिया जी को एकलव्यम् राष्ट्रीय प्रतिष्ठा सम्मान, साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु मनीष बादल, निवेदिता चक्रवर्ती, राजेश प्रभाकर, इंदु शर्मा, श्वेता सिंह 'उमा' को राष्ट्रीय एकलव्यम् साहित्य सम्मान, समाजिक उत्थान में योगदान देने हेतु मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, ममता सिंह, रणधीर कुमार सिंह को राष्ट्रीय एकलव्यम् समाज सेवी सम्मान, लेखन के क्षेत्र में अपनी नई कलम और नए चिंतन से उत्कृष्ट योगदान देने हेतु अभिषेक औदिच्य, वैभव शर्मा, प्रीति त्रिपाठी को राष्ट्रीय एकलव्यम् नवोदित शिल्प साहित्य सम्मान से, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु अशोक कौशिक (मुख्य संपादक, हिंद आत्मा दैनिक) को Eklavyam Media Excellence Award से, नृत्य एवं गायन के क्षेत्र में (कला) उत्कृष्ट योगदान देने हेतु श्रीमती सोनालिका कुमारी (नृत्यांगना) श्रीमती ऋचा गुप्ता (गायिका) को राष्ट्रीय एकलव्यम् कलाकार सम्मान से, संस्था की विचारधारा को नि:स्वार्थ भाव से आगे बढ़ाने व मानव मूल्यों के संवर्धन हेतु प्रीति पाठक, चाँदनी केशरवानी, प्रेम सागर ‘प्रेम’, मोनू राघव, अनु ठाकुर को राष्ट्रीय एकलव्यम् रत्न सम्मान से सम्मानित, संस्था के आधार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजपाल यादव जी को राष्ट्रीय एकलव्यम् गौरव सम्मान से, मुख्य अतिथि पंडित सुरेश नीरव को संस्था के सर्वोच्च सम्मान डॉ. कुँवर बेचैन साहित्य साधक स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

समारोह में एक से बढ़कर एक देश के विभिन्न हिस्सों से आए क़लमकारों व कलाकारों ने प्रस्तुतियाँ दी । कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट भोजन एवं कॉफी के साथ किया गया। यक़ीनन सालों साल याद रहेगा काव्य कॉर्नर फाउंडेशन का सफल आयोजन।

Share To:

Post A Comment: