ग़ाज़ियाबाद। शनिवार को भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मयंक गोयल के निवास पर जाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने के लिए सभी कार्यकर्ता अत्यधिक उत्साहित नज़र आये। मयंक गोयल ने प्रेम पूर्वक सभी की बधाई स्वीकार की एवं सभी का धन्यवाद भी किया। सरल स्वभाव के मयंक गोयल की लोकप्रियता पार्टी कार्यकर्ताओं में कितनी ज़्यादा हो चुकी है इसका दृश्य जन्मदिन पार्टी में दिखाई दिया।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कौशिक, सोशल मीडिया संयोजक प्रतीक माथुर, इंदिरापुरम मण्डल अध्यक्ष अजय शुक्ला, मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव, सुषमा गंगवार, पूजा तिवारी, हरमीत बक्शी, नेहा जैन, दिव्यांश भटनागर, उमाशंकर तोमर, दिनेश सिंह, प्रशांत राघव, उदयबीर सिंह, प्रमोद तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: