साहिबाबाद। इंदिरापुरम में डेंगू के ख़िलाफ़ स्वास्थ्य विभाग एवं भाजपा मण्डल का संयुक्त अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बृजेश श्रीवास्तव को एंटी लारवा केमिकल छिड़काव अभियान का इंदिरापुरम मण्डल संयोजक बनाये जाने के बाद से लगातार ये अभियान चलाया जा रहा है।

मण्डल संयोजक बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि ये अभियान मण्डल अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इसमें सभी भाजपा कार्यकर्ता अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं।

अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि डेंगू के खिलाफ़ ये निर्णायक जंग है। डेंगू के पूरी तरह समाप्त होने तक ये अभियान जारी रहेगा।

इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को नीतिखंड एक, अहिंसा खंड एक, वैभव खंड, अहिंसा खंड दो एवं  शांति गोपाल हॉस्पिटल से पहले स्थित नाले में एंटी लारवा केमिकल का छिड़काव कराया गया।

इस कार्य में प्रमुख रूप से सुषमा गंगवार, मोनिका ठाकुर एवं उदयबीर सिंह आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।

देखें वीडियो: -



Share To:

Post A Comment: