साहिबाबाद। मंगलवार को वसुंधरा में गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गौ माता की पूजा अर्चना की गई। प्रकृति पौधशाला मे स्थित बिना दूध के बेसहारा गौ माता के लिए आज से एक गौ आश्र्य केंद्र बनाने का विचार आया। शहर में गौशालाओ मे गौ माताओ को रखने की जगह नही है, इसलिए पहले से दो बेसहारा गौमाता प्रकृति पौधशाला मे थी और लगभग 5 से 7 और गौ माता शाम को इधर उधर से आ जाती हैं, जिनकी स्थिति बहुत खराब नजर आती हैं। इस दृश्य को देखकर बेसहारा गौ माता, व बछियों के लिए बेसहारा गौ आश्र्य केंद्र बनाया गया। जिसमे आज 4 बछिया शामिल हुई। 

इस गौ आश्र्य केंद्र का मुख्य बिंदु बिना दूध वाली गौ माता की सेवा, और आम जनता के सहयोग से यह कार्य होगा।

प्रकृति भाई रूपा ने बताया कि आज के महंगाई के दौर में इन बेजुबानो को भोजन मिल सके, एक छोटा सा प्रयास आप सभी के पुरुषार्थ से चले, इसका एक छोटा सा प्रयास है। विशेष रूप से आज भारत विकास परिषद वसुंधरा की अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, अजय गुप्ता,  जितेंद्र कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment: