27 नवंबर 2022 आजमगढ़। पूर्वांचल की साहित्यिक और सांस्कृतिक धरती आजमगढ़ के निवासी भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत,मिजोरम  प्रदेश के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, देश के कर्मठ,इमानदार व  व्यवहार कुशल पुलिस महानिदेशक देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने पूर्वांचल के जाने-माने प्रमुख समाजसेवी,रंगमंच एवं फिल्म अभिनेता अरविंद चित्रांश द्वारा लेखन एवं संपादन में प्रकाशित पुस्तक - "भोजपुरी फिल्मों एवं लोकसंगीत से भोजपुरी वासियों का सरोकार"  को अपने आजमगढ़ प्रवास के दौरान माता दुर्गा निवास कोलघाट पर अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत की कोऑर्डिनेटर सारिका श्रीवास्तव के साथ अवलोकन करते हुए कहा कि ताक़त की ज़रूरत तभी होती हैं,जब कुछ बुरा करना हो,वरना दुनिया में सब कुछ पाने के लिए प्रेम और समर्पण ही काफ़ी है,चाहे वो देश के प्रति हो,चाहे वो समाज और संस्कृति के प्रति हो।अरविंद चित्रांश विगत कई वर्षों से भारतीय लोकसंस्कृति के संरक्षण और प्रस्तुतिपरक प्रदर्शन के साथ रंगमंच और फिल्मी गतिविधियों में जुड़े हुए हैं।इनका प्रयास  राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत ही प्रभावशाली है।

आगे बताते चलें कि अरविंद चित्रांश के लेखन एवं संपादन में पुस्तक- "भोजपुरी फिल्मों एवं लोकसंगीत से भोजपुरी वासियों का सरोकार" नामक पुस्तक में देश विदेश से आए विद्वानों के विचार के साथ,उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,भोजपुरी सम्राट एवं सांसद मनोज तिवारी 'मृदुल' और स्वयं मिजोरम प्रदेश के डी.जी.पी.  देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने अपना शुभ विचार और प्रमुख रूप से शुभ संदेश दिया है।

Share To:

Post A Comment: