ग़ाज़ियाबाद। राधा माधव समिति फ्रेंड्स कॉलोनी, संजय नगर द्वारा द्वितीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का बुधवार को समापन किया गया।

कथा की मुख्य यजमान डॉ स्नेह लता ने कहा बिना महिला शक्ति के यह भागवत ज्ञान यज्ञ इतनी सरलता से होना असंभव है। इसलिए सभी फ्रेंड्स कॉलोनी की महिला समिति का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।

मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल के छोटे भाई प्रमोद अग्रवाल भी कथा में मुख्य यजमान रहे। उन्होंने सभी श्रोताओं का और महाराज जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

कथा के अंतिम दिन पुरुषोत्तम दास महाराज ने सभी महिला शक्ति का सम्मान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता केडी त्यागी, वरिष्ठ समाजसेवी बृजेश श्रीवास्तव, बिल्डर पवन त्यागी, कार्यकारिणी सदस्य दूधेश्वर नाथ मंदिर रविंद्र शर्मा, पत्रकार मुकेश जौहरी, अनिल गुप्ता, गीता गुप्ता, इंदु शर्मा, भाजपा नेत्री शोभा अग्रवाल (शंखवाली), एडवोकेट कुसुम सिंह, शुभा एवं हज़ारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

देखें वीडियो: -



Share To:

Post A Comment: