ग़ाज़ियाबाद: बृजेश श्रीवास्तव। रविवार को समाधान शक्ति सामाजिक संस्था द्वारा राजेंद्र नगर स्थित खेतान स्पोर्ट्स कंपलेक्स में लौह पुरुष सरदार पटेल जी की जयंती पर 11वीं बार खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, लंबी कूद, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, रस्साकशी, लॉन्ग जंप एवं देशभक्ति तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। 

प्रतियोगिता में पुरुष और महिला खिलाड़ियों समेत 4500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव, जल संरक्षण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने फीता काट कर उदघाटन किया। साथ में पृथ्वी सिंह कसाना, बलदेव राज शर्मा (दर्जा प्राप्त मंत्री), अतुल गर्ग विधायक शहर, सुनील शर्मा विधायक साहिबाबाद, महापौर आशा शर्मा, ललित जयसवाल चीफ वार्डन गाजियाबाद, जितेंद्र सेंटी (शहीद भगत सिंह सेवा दल), आशु वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा उपस्थित रहे।

आयोजक एवं संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू पहलवान ने सभी को माला एव शील्ड देकर सम्मानित किया।

सभी खेल देर रात तक जारी रहेंगे। खेलों का समापन ना होने के कारण सभी का रिजल्ट कल सुबह तक भेजा जाएगा। 

कार्यक्रम में गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, समाधान शक्ति के महानगर अध्यक्ष हरमीत बक्शी, संजीव झा, राहुल शर्मा, दीपक राघव, ललित, अनिल शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रतीक माथुर प्रचार प्रसार प्रमुख नमित वार्ष्णेय एवं सभी समाधान शक्ति सामाजिक संस्था के पदाधिकारी गण  उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment: