साहिबाबाद। रविवार को कैलाश मानसरोवर भवन, शक्तिखंड 4, इंदिरापुरम में बड़े ही हर्षित एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में देव दीवाली पर्व मनाया गया।

कैलासाचार्य उदय कौशिक ने विधिवत पूजा अर्चना की। उपस्थित सभी शिव भक्तों ने दूध एवं जल से महादेव का अभिषेक किया।

उपस्थित महिलाओं ने पूरे मंदिर प्रांगण को सुंदर रंगोली से सजाया था। जलते हुए दियों की रोशनी में पूरा मंदिर प्रांगण जगमगा रहा था। पूजा के पश्चात आरती हुई एवं अंत में प्रसाद वितरण हुआ।

इस अवसर पर कैलासाचार्य उदय कौशिक ने कहा कि हम सभी आज ये पूजा राष्ट्र कल्याण के लिए कर रहे हैं। यदि पूजा स्वयं के हित के लिए की जाती है तो उसका थोड़ा फल ही प्राप्त होता है। यदि पूजा दूसरों के हित के लिए की जाती है तो उसका ज़्यादा लाभ प्राप्त होता है। पर यदि राष्ट्र कल्याण हेतु पूजा की जाती है तो उसका सभी को असीमित लाभ मिलता है।

इस अवसर पर कैलासाचार्य उदय कौशिक के साथ प्रमुख रूप से समाजसेवी बृजेश श्रीवास्तव, डीसी माथुर, कन्हैया सिंह, रेखा राजपूत, अंजना सिंह, रितु पांडे, संजीव पांडे, माधवी शर्मा, शालिनी वशिष्ठ, वीना वर्मा, नीतू वर्मा, रितु दूबे, पूजा भटनागर, छत्तर सिंह, विश्वनाथ त्रिपाठी, एसपी शुक्ला, अनिल शर्मा, कमलेश पांडे, पियूष कौशिक, अंकुर शर्मा, वरुण सिंह पुंडीर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: