साहिबाबाद। 'प्रयास एक आशा' सामाजिक संस्था ने दिनांक 14 अगस्त 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव पर एक तिरंगा यात्रा संस्था के सदस्यों एवम निःशुल्क शिक्षा अभियान के तहत पढ़ने वाले बच्चों के साथ न्यायखण्ड एक इंदिरापुरम में निकाली।

संस्थापिका जयश्री सिन्हा के साथ सदस्य सुशील सिन्हा, शालिनी घोष, रीना, विकास, संजय कुमार, स्मृति अनुपम एवं स्थानीय लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। 

सभी बच्चों एवं संस्था के सदस्यों तथा स्थानीय निवासियों  को संस्था की ओर से संस्थापिका द्वारा तिरंगा झंडा वितरित किया गया। स्थानीय निवासियों ने इस तिरंगा यात्रा की बहुत सराहना की। 

'प्रयास एक आशा' सामाजिक संस्था सामाजिक कार्यो में निरन्तर प्रयासरत है।

Share To:

Post A Comment: