साहिबाबाद। शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वर्ण जयंती पार्क के सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के सदस्यों को तिरंगे झंडे वितरित किये गए। एसोसिएशन के सदस्य दिनेश माथुर ने बताया कि हम सभी की इच्छा थी कि हम भी अपने घर में तिरंगा झंडा फहराएं। 

भाजपा मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में एवं मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में पूरे इंदिरापुरम में तिरंगा लगाने का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में आज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के सभी सदस्यों को झंडे दिए गए हैं। सभी सदस्यों ने अपने अपने झंडे का शुल्क देकर झंडे लिए हैं। 

एसोसिएशन के सदस्यों ने तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाई और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारे लगाए। इस अवसर पर सदस्यों का जोश जवानों को भी मात दे रहा था।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डी सी माथुर, के एल खत्री, विजय अरोडा, संतोष जैन, एन एस रस्तोगी, केसरवानी, सदानंद सरदाना, विनोद जामवाल, एस सी मित्तल, के डी शर्मा, जीएस बिस्ट, पालीवाल, एम पी मिश्रा, जी एस नेहरा, नवीन दत्ता एवं मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment: