साहिबाबाद। बृहस्पतिवार 11 अगस्त को टोगो का जन्मदिन बड़े ही उत्साहपूर्वक लक्ष्मी इंटरप्राइजेज, इंदिरापुरम में मनाया गया। टोगो के दो वर्ष के होने पर केक काटा गया और परिवार में सभी ने टोगो को जन्मदिन की बधाई दी।

परिवार के मुखिया अनिल मेंदीरत्ता ने बताया कि टोगो हमारे यहाँ दो वर्ष पूर्व आज ही के दिन हिमाचल से आया था। मेरे दोनो बच्चों आदित और अद्वय ने टोगो नामक मूवी देखने के बाद भावुक होकर कहा था कि पापा हमें भी टोगो चाहिए और आज टोगो हमारे परिवार का अहम सदस्य बन चुका है। टोगो लेब्राडोर ब्रीड का है। टोगो का जन्मदिन मनाने की इच्छा दोनों बच्चों के मन में बहुत बेसब्री से चल रही थी। 

केक काटने के बाद टोगो को स्पेशल ट्रीट दी गयी। आज की दावत में टोगो ने आइसक्रीम के मज़े भी लिए।

Share To:

Post A Comment: