साहिबाबाद। बृहस्पतिवार को सुबह बारिश होने के दो घंटे बाद ही इंदिरापुरम की सड़कें तालाब के रूप में तब्दील हो गईं। सड़कों में, गलियों में, कॉलोनियों में सब जगह पानी भरने की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वैसे तो इंदिरापुरम ग़ाज़ियाबाद का सबसे ज़्यादा रेवेन्यु जुटाने वाला शहर माना जाता है पर प्रशासन को यहाँ की जनता की परेशानियों को दूर करने में कोई रुचि नज़र नहीं आती।

सामाजिक कार्यकर्ता महेश नेगी ने बताया कि पानी की निकासी की कोई व्यवस्था ना होने के कारण बारिश होते ही सभी जगह तालाब बन जाती हैं। न्यायखंड, नीतिखंड, शक्तिखंड आदि सभी जगह बुरा हाल है। जनता की सुनने वाला कोई नहीं है।

देखें वीडियो:



Share To:

Post A Comment: