Shares
FacebookXSMSWhatsAppPinterestEmailSumoMe

 

नई दिल्ली: पुनीत माथुर।हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट मंडी की लेखिका अनु ठाकुर की लिखी हुई लघु फिल्म "तमाचा" आज  21 अप्रैल को EKF Studios  चैनल पर आप सभी के समक्ष होगी। जिसके निर्माता निर्देशक हैं कांगड़ा के एकलव्य सेन। 

बता दें कि अनु ठाकुर 'हिमाचल दर्शन' फेसबुक पेज भी चलाती हैं जहां वो हिमाचल की कला और संस्कृति को संजोने व बढ़ाने के लिए प्रेरणादायक काम कर रही हैं। अनु हिमाचल दर्शन पर वीडियो के माध्यम से अपने प्रदेश के रीति - रिवाज दिखाती हैं। साथ ही वो अलग- अलग क्षेत्र से जुड़ी हुई महान शख्सियतों के हिमाचल दर्शन पेज पर बहुत सारे साक्षात्कार ले चुकी हैं। समय - समय पर विशेष कवि सम्मेलन आयोजित करवाती हैं और हुनरबाजों को अपनी प्रतिभा  दुनिया के सामने दिखाने का मौका देती हैं। 

लेखिका व समाज सेविका अनु ठाकुर

काव्य कॉर्नर फाउंडेशन जो कि साहित्य, संगीत, कला, विज्ञान व समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था है, की हिमाचल प्रदेश अध्यक्षा हैं अनु। 

रक्षक फाउंडेशन जो वीर शहीद सैनिक परिवार कल्याण हेतु कार्य करती है व भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था है, की हिमाचल प्रदेश सचिव हैं भी हैंं अनु ठाकुर। 

हिमालयन अपडेट साहित्य सृजन संगीत कला संगम मंच की हिमाचल प्रदेश सह - प्रभारी हैं। वो हिमालयन अपडेट पटल पर भी बहुत सारे साक्षात्कार ले चुकी हैं। बहुत से काव्य मंचों पर कोरोना काल से अब तक अपनी कविताओं का काव्य पाठ कर चुकी हैं। उनके काव्य पाठ की दर्शकों द्वारा बहुत सराहना भी की जाती रही है।

अपनी लेखनी के माध्यम से जन चेतना, जागृति और नारी शक्ति के उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत रहती हैं अनु। 

"तमाचा" भी एक कोशिश है लोगों की मानसिकता में सुधार लाने की।




Share To:

Post A Comment: