ग़ाज़ियाबाद। आज दिनांक 27/03/2022 को इंदिरापुरम ग़ाज़ियाबाद में जगह जगह "प्रयास एक आशा" संस्था के सदस्यों ने कैम्प लगाकर रिक्शेवाले, मजदूर एवं जरूरतमन्द लगभग 250 महिला पुरुष और बच्चों को कपड़े जूते चप्पल खिलौने वितरित किये। 

संस्थापिका जयश्री सिन्हा ने बताया वो पिछले चार साल से लोगों के घरों से कपड़े, जूते, चप्पल, खिलौने, चादर, बैग लेकर बेहद जरूरतमंद लोगों को  कैंप लगाकर वितरित करती हैं। अब तक हजारों कैंप दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में लगा चुकी हैं। ये आगे भी जारी रहेगा। संस्था जरूरतमंद की सहायता के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

पर्यावरण के क्षेत्र में पौधारोपण, जल संरक्षण, निशुल्क शिक्षा अभियान, महिला स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के लिए निरंतर कार्यरत है। गणमान्य लोगों ने संस्था के कार्यों की सराहना कर  सम्मानित भी किया है। 

आज के कपड़े वितरण में संस्थापिका जयश्री सिन्हा, ट्रस्टी स्मृति अनुपम एवं सुशील कु सिन्हा, शालिनी घोष, प्रियंका, दिव्या, संजना उपस्थित रहीं। 

साथ ही किरण जोशी, नीलांजना, ज्योतिर्मय शर्मा, भूमिका सिंघल, सारिका वर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, सुषमा नारायण ने कपड़े वितरण में सहयोग किया।

Share To:

Post A Comment: