नई दिल्ली: पुनीत माथुर। फाल्गुन मास शुरू होते ही लोग होली के त्योहार की तैयारी में लग जाते हैं। होलिका दहन का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, जबकि रंगवाली होली अगले दिन यानी चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को खेली जाती है जो कल (18 मार्च) है।

होली को खुशी और उत्साह का उत्सव माना जाता है और यह भारत में बहुप्रतीक्षित त्योहारों में से एक है। एक बात आपने भी नोटिस की होगी कि होली पर अक्सर लोग सफेद रंग ही पहनते हैं।

मेरी दृष्टि में ऐसे कुछ कारण हैं जो मैं आपके साथ शेयर कर रहा हूँ..

* सफेद एक ऐसा रंग है जो शांति का प्रतीक है। सफेद रंग भाईचारे, शांति, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

* होली का त्योहार ऐसे समय आता है जब मौसम गर्म होने लगता है ऐसे में सफेद रंग आपको ठंडक देता है।

* अन्य सभी रंग सफेद रंग के कपड़ों पर आसानी से दिखाई देते हैं।

Share To:

Post A Comment: