फोटो साभार : tweeter/@jeewanjot20

नई दिल्ली : पुनीत माथुर। पंजाब कांग्रेस के प्रधान बडबोले नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली दल के दिग्गज नेता बिक्रम मजीठिया को 

पंजाब विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त देने वाली आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार पंजाब की 'पैड वुमन' जीवन ज्योत कौर एक  समाज सेविका हैं। 

जीवन ज्योत महिलाओं को फ्री में सैनिटरी पैड बांटती हैं। इस काम के लिए उन्होंने एक स्विस कंपनी के साथ करार भी कर रखा है। इसी कंपनी की मदद से वह ग्रामीण महिलाओं को मुफ्त में सैनेटरी पैड देती हैं। 

वह श्री हेमकुंट एजुकेशन सोसायटी की संस्थापक हैं और इस संस्था के जरिए जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा मुहैया करवा रही हैं। वह जरूरतमंद बच्चों के कल्याण के लिए भी काम कर रही हैं। संस्था का मुख्य लक्ष्य - साक्षरता और शिक्षा, स्वास्थ्य, स्लम-पुनर्वास, व्यावसायिक शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और कई अन्य सामाजिक कारणों के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम करना है।

जीवन ज्योत प्लास्टिक सैनेटरी पैड  इस्तेमाल करने पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में महिलाओं को जागरूक भी करती हैं। वह कहती हैं कि महिलाओं को शिक्षित करना उनका लक्ष्य है। 

आम आदमी पार्टी के साथ वह शुरू से ही काम कर रही थीं। उन्हें आप की तरफ से पंजाब का स्पोक्सपर्सन भी नियुक्त किया गया था। इसके अलावा वह आप की महिला विंग की प्रधान भी हैं। उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एलएलबी कर रखी है।

दोनों धुरंधर नेताओं को हराने के बाद जीवन ज्योत कौर का कहना है कि उन्हें पहले ही उम्मीद थी कि हलका पूर्वी के लोग उन्हें जिताएंगे। विधायक नवजोत सिंह सिद्धू हलके के लोगों से मिले तक नहीं और चुनावों के समय में वह लोगों के बीच आकर काम करने लगे। जनता भलीभांति यह जान चुकी थी। 

उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें जिताकर विधानसभा में भेजा है और उसके लिए वह उनकी आभारी हैं और लोगों की उम्मीदों पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगी।

(विज्ञापन)


Share To:

Post A Comment: