साहिबाबाद। रविवार 27 फरवरी को "प्रयास एक आशा" सामाजिक संस्था ने इंदिरापुरम ग़ाज़ियाबाद में पौधारोपण किया। संस्था ने पिलखन, नीम, पापड़ी, जंगल जलेबी, पीपल, जामुन, बेर के लगभग 25 पौधे लगाए। कुछ पौधे सोसायटी में लगाये गए। पौधे के देखभाल की जिम्मेदारी वहाँ के निवासी और संस्था के सदस्यों ने ली। संस्था अब तक दिल्ली एवं ग़ाज़ियाबाद में लगभग 3000 पौधे लगा चुकी है। 

संस्थापिका जयश्री सिन्हा ने बताया कि वो वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए "पेड़ लगायो जीवन बचाओ" "पॉलिथीन हटाओ जीवन बचाओ" एवं "जल संरक्षण अभियान" के लिए जन जागरूकता अभियान निरंतर चलाती रहती हैं।

आज के पौधारोपण अभियान में संस्थापिका जयश्री सिन्हा के साथ  ट्रस्टी स्मृति, अनुपम, सुशील कुमार, सदस्य शालिनी घोष, हिमांशु बागेशरा, साहिब वर्मा, हरेंद्र भारद्वाज, मातवर सिंह रावत, अंकित आर्यन, पायल, दीक्षा, भूमिका, प्रियंका, दिव्या, चेतन एवं ऋषिकेश शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment: