साहिबाबाद। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केडी सुभाष के तत्वाधान में साहिबाबाद के कार्यालय साइट 4 इंडस्ट्रियल एरिया में उत्तर प्रदेश के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नवदायित्व एवं नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष केडी सुभाष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल सिर्फ एक श्रमिक संगठन ही नहीं है अपितु राष्ट्र निर्माण का एक अंग है क्योंकि भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल देश के प्रथम पायदान का श्रमिक संगठन है, जिसके लिए पहले राष्ट्रहित, उद्योगहित और मजदूर हित है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ऐसे असंगठित क्षेत्र में जो  मजदूर बेघर और गरीबी रेखा से नीचे है, जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है और उनके खाने की कोई व्यवस्था नहीं है। उन लोगो के लिए सबसे पहले भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल संगठन सदैव उन लोगों के लिए खड़ा है।

कार्यक्रम के तत्पश्चात उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष केडी सुभाष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व देते हुए उनको नियुक्ति पत्र वितरित किया।

सर्वप्रथम पंकज त्यागी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, रितेश तोमर प्रदेश उपाध्यक्ष, निधि बंसल प्रदेश उपाध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव, अमित शर्मा प्रदेश सहायक महासचिव, दीपक वर्मा प्रदेश सचिव, मुकेश कुमार प्रदेश सचिव, रोबिन सिंह प्रदेश सचिव, उमाशंकर प्रदेश सचिव, विकास कसाना प्रदेश सचिव, शशांक सिंह महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद आदि को दायित्व के साथ नियुक्ति पत्र वितरित किया। 

प्रदेश अध्यक्ष केडी सुभाष ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वह अपने दायित्वों को सही मार्गदर्शन से निर्वाह करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Share To:

Post A Comment: