नई दिल्ली : पुनीत माथुर। हिमाचल प्रदेश के  सरकाघाट मंडी से संबंध रखने वाली लेखिका अनु ठाकुर की लिखी हुई लघु फिल्म "तमाचा" बहुत जल्दी आप सभी के समक्ष होगी। इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक हैंं कांगड़ा के एकलव्य सेन जी। 

बता दें कि अनु ठाकुर  'हिमाचल दर्शन' फेसबुक पेज भी चलाती हैं। इस पेज पर वो हिमाचल की कला और संस्कृति को संजोने व बढ़ाने के लिए प्रेरणादायक काम कर रही हैं। 'हिमाचल दर्शन' फेसबुक पेज पर लाइव और वीडियो के माध्यम से अपने प्रदेश रीति-रिवाज दिखाए जाते हैं, इसके साथ - साथ अलग अलग क्षेत्र से जुड़ी हुई महान विभूतियों के हिमाचल दर्शन पेज पर बहुत सारे साक्षात्कार ले चुकी है, समय -समय पर  विशेष कवि सम्मेलन आयोजित करवाती हैं,और हुनरबाजों को अपनी प्रतिभा  दुनिया के सामने दिखाने का मौका देती हैं। 

फ़िल्म "तमाचा" की लेखिका अनु ठाकुर जी

काव्य कॉर्नर फाउंडेशन जो कि साहित्य, संगीत , कला,विज्ञान, व समाज सेवा को समर्पित राष्ट्रीय सत्तर पर भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था है, की हिमाचल प्रदेश अध्यक्षा हैं। रक्षक फाउंडेशन जो कि  वीर शहीद सैनिक परिवार कल्याण हेतु कार्य करती हैं, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था है, की हिमाचल प्रदेश सचिव हैं, हिमालयन अपडेट साहित्य सृजन संगीत कला संगम मंच की हिमाचल प्रदेश सह - प्रभारी हैं, इसके साथ ही हिमालयन अपडेट पटल पर भी बहुत सारे साक्षात्कार ले चुकी हैं। बहुत से काव्य मंचों पर कोरोना काल से अब तक अपनी कविताओं का काव्य पाठ कर चुकी हैं, और दर्शकों द्वारा काव्य पाठ की बहुत सराहना भी की जाती हैं।

अपनी लेखनी के माध्यम से जन चेतना, जागृति और नारी शक्ति के उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत रहती हैं। "तमाचा" भी एक कोशिश है लोगों की मानसिकता में सुधार लाने की।


Share To:

Post A Comment: