साहिबाबाद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष वर्षा कौशिक के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने वसुंधरा सेक्टर 16 वंदना फार्म हाउस में सैकड़ों प्रथम मतदाताओं के साथ सुरक्षा पर चर्चा करते हुए संवाद किया। 

सर्वप्रथम क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाति श्रीनिवासन ने प्रथम मतदाता से चर्चा के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो जैसी योजना बनाकर पूरे प्रदेश की बेटियों के लिए उपहार के रूप में जो तोहफा आप सभी को दिया है वह और किसी सरकार में संभव नहीं था। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीनिवासन ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जाने वाली मुद्रा लोन योजना पर भी प्रथम मतदाताओं से विस्तार से चर्चा की और कहा कि किस तरह से केंद्र में और उत्तर प्रदेश की  भाजपा सरकार में बेटियां आत्मनिर्भर बनने पर कार्य कर रही है। यह भी मात्र भाजपा सरकार में ही संभव हो सका। पहले महिलाएं घरों से बाहर निकलने के लिए सोचने पर मजबूर हुआ करती थी। आज महिलाएं और बेटियां घरों से नि:संकोच बाहर निकलती हैं जो योगी सरकार के द्वारा संभव हो सका। 

भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा ने सभी प्रथम मतदाताओं से आने वाली 10 तारीख को भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए आग्रह किया। भारतीय जनता पार्टी की साहिबाबाद विधानसभा प्रभारी लज्जा रानी गर्ग,  गाजियाबाद की प्रथम नागरिक आशा शर्मा  व महिला संपर्क अभियान प्रवासी अर्चना कंसल विशेष रूप से मंच पर उपस्थित रहीं। खोड़ा से चेयरमैन रीना भाटी नव मतदाता के साथ कार्यक्रम में दिखाई दीं तो एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश और कार्यक्रम की संयोजक सिद्धि प्रधान अग्रवाल ने जय श्री राम वन्दे मातरम भारत माता की  जय घोष लगाकर कार्यक्रम का स्वरूप बहुत ही भगवा मय कर दिया। 

अंत में गाजियाबाद की मेयर और साहिबाबाद विधानसभा की संयोजिका आशा शर्मा ने कार्यक्रम में आये नव मतदाताओं का आभार व्यक्त कर सभी को धन्यवाद दिया। 

वंदना फार्म हाउस की संचालिका अंजना त्यागी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजिका सिद्धि प्रधान अग्रवाल और महिला संपर्क अभियान संयोजिका सुनीता नागपाल ने किया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भक्ति सिंह महामंत्री महानगर महिला मोर्चा, प्रिया बिस्ट सह संयोजिका महिला संपर्क अभियान, प्रियंका पांडे, ज्योति चौहान, अनीता शर्मा, रचना जोशी, प्रमोद देवी, मोनिका पंडिता, कामिनी भदोरिया, नेहा जैन, रचना, मीना कौशिक, रेनू चंदेला, तारा जोशी, सुष्मिता चौधरी, अनीता शर्मा, सविता भारद्वाज व साहिबाबाद विधानसभा के पार्षदगण विशेष रुप से उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment: