नई दिल्ली: पुनीत माथुर। सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर एक विवादित बयान दिया है। अखिलेश यादव से जब  पीएम मोदी के दो दिवसीय बनारस प्रवास को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "एक महीना, दो महीना, तीन महीने वही रहें। बहुत अच्छी बात है। वह जगह रहने वाली है। आखिरी समय में वही रहा जाता है बनारस में।"

उनके इस बयान पर भाजपा में गुस्सा व्याप्त है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने अखिलेख के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

यूपी सरकार में मंत्री सिद्दार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि जो भारतीय संस्कृति से प्रेरित होते हैं वो अपने दुश्मनों का भी बुरा नहीं सोचते, लेकिन जो जिन्ना संस्कृति से प्रेरित होते हैं, वो ही ऐसी भाषा बोल सकते हैं, अखिलेश जी के बारे में अब क्या बोलें, वो तो जिन्ना संस्कृति से ही प्रेरित हैं।

बता दें कि पीएम मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया है। साथ ही वो कई अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शामिल हुए हैं। मंगलवार की सुबह उन्होंने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बनारस में ही एक महत्वपूर्ण बैठक भी की है।

देखें वीडियो ....


वीडियो साभार : tweeter

Share To:

Post A Comment: