अनु ठाकुर : सोलन । राष्ट्रीय कवि संगम मंच द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के आरव शर्मा ने प्रथम पुरस्कार जीत कर प्रदेश को गौरांवित किया।

मंच के प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर संदीप शर्मा, प्रांत प्रभारी शक्ति चंद राणा, मार्गदर्शक वाइस चांसलर सेंट्रल यूनिवर्सिटी एसपी बंसल, महामंत्री सर्वेश मिश्रा, प्रांत प्रतियोगिता संयोजक युद्धवीर टंडन, शिमला जिला प्रतियोगिता संयोजक रमन शर्मा व समस्त हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय कवि संगम मंच कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता सर्वप्रथम जिला स्तर पर, उसके बाद प्रांत स्तर पर, फिर सेमीफाइनल व फाइनल राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित किया गए। जिसमें हिमाचल के युवा व बाल कवियों ने भाग लिया। 


प्रतियोगिता के फाइनल हेतु पूरे देश से बहुत से कवि आज दिल्ली पहुंचे व बहुत उत्कृष्ट श्री राम काव्य पाठ किया।

इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के दो प्रतिभागी उषा चंबा से व आरव शर्मा शिमला से चयनित होकर दिल्ली पहुंचे थे। बाल कवि आरव शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें  51 हजार की राशि प्रदान की गयी।


देखें काव्य पाठ का video...





Share To:

Post A Comment: