नई दिल्ली: पुनीत माथुर। गुरुवार की सुबह वाराणसी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पितृकुंड स्थित शाखा में कई सुतली बम फेंके गए, जिसमें स्वयं सेवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह घटना सात बजे हुई। इस दौरान तीन सुतली बम फेंके गए जिसमें से एक फट गया जबकि दो नहीं फ़टे। 

इस घटना में संघ के स्वयंसेवक विजय जायसवाल घायल हो गए उनके हाथों में छर्रे लगे हैं। इस शाखा में बच्चे भी शामिल थे।

स्वयंसेवकों ने सिगरा थाना में इस संबंध में शिकायत की है। पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।  स्वयंसेवक संघ की शाखा सुबह 6:15 से 7:15 बजे तक 1 घंटे के लिए लगती है। गुरुवार सुबह 6:49 बजे बाउंड्री के बाहर से सुतली बम फेंका गया, जो कुंड में चला गया। दूसरा सुतली बम करीब 7:00 बजे फेंका गया जो शाखा में शामिल स्वयंसेवकों के बीच में गिरा, उसे लोगों ने कुंड में गिरा दिया।

तीसरा सुतली बम 7:05 बजे स्वयंसेवकों के बीच गिरा और तेज धमाके के साथ फट गया।धमाका होते हैं यहां भगदड़ की स्थिति बन गई। लोग भागकर बाहर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। इसके बाद लल्लापुरा चौकी पर तहरीर दी गई। 

मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि  आसपास के  सीसीटीवी फुटेज निकालकर इस मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि जो कोई भी ने सुतली बम फेंका है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



Share To:

Post A Comment: