नई दिल्ली: पुनीत माथुर। क्या आप दुनिया भर के उन लगभग 140 मिलियन लोगों में से एक हैं जो कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं? तो क्या आपको पता है कि इनका अविष्कार एक चेक केमिस्ट ओटो विख्तर्ले ने किया था ? 

आज इन्ही ओटो विख्तर्ले के 108वें जन्मदिन पर गूगल उनका डूडल बना कर उनके जन्मदिन का जश्न मना रहा है।

ओटो विख्तर्ले का जन्म आज ही के दिन 1913 में चेक गणराज्य (तब ऑस्ट्रिया-हंगरी) के प्रोस्तजोव में हुआ था। अपनी युवावस्था से विज्ञान के प्रेमी विख्तर्ले ने 1936 में प्राग इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT) से जैविक रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त ली। उन्होंने 1950 के दशक के दौरान आंखों के प्रत्यारोपण के लिए एक शोषक और पारदर्शी जेल बनाया।

राजनीतिक उथल-पुथल ने विख्तर्ले को आईसीटी से बाहर कर दिया, जिससे उन्हें घर पर अपने हाइड्रोजेल बनाने का काम करना पड़ा। 1961 में, ओटो विख्तर्ले जो खुद चश्मा पहनते थे, ने बच्चे के इरेक्टर सेट, एक साइकिल लाइट बैटरी, एक फोनोग्राफ मोटर और होममेड ग्लास टयूबिंग और मोल्ड्स से बने DIY उपकरण के साथ पहला सॉफ्ट कॉन्टैक्ट लेंस तैयार किया। 

बता दें कि अनगिनत पेटेंटों के आविष्कारक और आजीवन शोधकर्ता के रूप में, ओटो विख्तर्ले को 1993 में देश की स्थापना के बाद चेक गणराज्य का पहला राष्ट्रपति चुना गया था।जबकि विख्तर्ले कॉन्टैक्ट लेंस के आविष्कारक के रूप में ज़्यादा प्रसिद्ध हैं।

जन्मदिन मुबारक हो, ओटो विख्तर्ले ... दुनिया को एक-दूसरे से नज़र मिलाने में मदद करने के लिए धन्यवाद!



Share To:

Post A Comment: