आदित्य देव 'रोमियो' (फोटो साभार फेसबुक)
नई दिल्ली : पुनीत माथुर। न्यूज लाईव टुडे अक्सर आपको गूगल से प्राप्त जानकारीयों के आधार पर अजीबोगरीब लोगों, चीज़ों और घटनाओं की जानकारी देता रहा है। आज हम बात कर रहे हैंं एक ऐसे शख्स की जो अपनी एक कमी की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्द हुआ।

रोमियो नाम का ये शख्स साल 2006 में दुनिया के सबसे छोटे बॉडी बिल्डर के रूप में लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ था। 

एक बॉडी बिल्डर होने के अलावा रोमियो को एक डांसर के रूप में भी जाना जाता था। रोमियो ने देश-विदेश की कई टीवी चैनलों पर अपनी डांस और बॉडी बिल्डिंग प्रतिभा की प्रस्तुति दी थी। 

रोमियो का असली नाम आदित्य देव था और वो पंजाब के फगवाणा शहर के रहने वाले थे। उनकी जिंदगी पर ब्रिटेन में फिल्म भी बनी थी।

आदित्य देव 'रोमियो' की 13 सितम्बर 2013 को मात्र 23 साल की उम्र में जालंधर के एक निजी अस्पताल में ब्रेन हैमरेज से मृत्यु हो गई।

Share To:

Post A Comment: