नई दिल्ली: पुनीत माथुर। अपनी बात मनवाने और खुद ही पार्टी में छाए रहने की आदत के चलते आज दोपहर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसा उस समय हुआ जब आज ही सुबह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने मंत्रिमण्डल की घोषणा की।

सिद्धू के इस्तीफे के बाद से पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सिद्धू ने लंबी खींचतान के बाद अभी हाल ही में पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला था। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से विवाद के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया था और चरणजीत सिंह चन्नी नए मुख्यमंत्री बनाए गए थे।


अनुमान लगाया जा रहा है कि सिद्धू आज पंजाब में हुए मंत्रिमंडल  बंटवारे  से नाराज हैं।  साथ  ही  आईपीएस अधिकारियों  की नियुक्ति  में भी उनके सुझाए गए नामों को नए  मुख्यमंत्री चरणजीत  सिंह चन्नी  के   दरकिनार करने से भी सिद्धू नाराज़ हैंं।

सिद्धू को ये बात भी खली है कि कैप्टन सरकार की बर्खास्तगी और चन्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने में उनकी मेहनत के बावजूद सारे बड़े फैसले राहुल गांधी और चन्नी मिलकर ले रहे हैं।

Share To:

Post A Comment: